गोपालगंज, अप्रैल 26 -- सिधवलिया। प्रखंड के बुचेयां पंचायत की उपमुखिया कांति देवी रविवार को सड़क हादसे में घायल हो गईं। वह अपने घर के बाहर बैठी थीं, तभी एक अनियंत्रित बाइक सड़क से उतरकर उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में उनका एक पैर फ्रैक्चर हो गया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...