उपमहापौर ने किया जेसी बोस इको पार्क का उद्घाटन
पूर्णिया, जून 2 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड के सरकारी मध्य विद्यालय उथरी पोखरिया परिसर में जेसी बोस इको पार्क का उद्घाटन मंगलवार को पूर्णिया नगर निगम की उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने पुष्पवर्षा और बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता को लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। विद्यालय के इको क्लब प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने उपमहापौर को इको पार्क में स्थापित विभिन्न मॉडल, विज्ञान गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। अपने संबोधन में उपमहापौर पल्लवी गुप्ता ने शिक्षा, अनुशासन, मानसिक स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.