उपमहापौर के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल ने डीसी हेमंत सती से की मुलाकात
हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम उपमहापौर अविनाश यादव के नेतृत्व में वार्ड पार्षदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को समाहरणालय पहुंचकर हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पार्षदों ने शहर की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर उपायुक्त के समक्ष अपनी बात रखी।मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नगर निगम क्षेत्र की बदहाल स्थिति और नागरिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। शहर में बिजली की जर्जर तारों को बदलने, नए बिजली पोल लगाने और हर घर तक सुचारू रूप से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ प्रमुख चौकों पर हाईमास्ट लाइटें लगवाने और वार्डों में आम नागरिकों व युवाओं के स्वास्थ्य के लिए ओपन जिमके निर्माण का मुद्दा उठाया गया। खासमहाल भूमि पर पीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.