आदित्यपुर, मार्च 18 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के नव निर्वाचित उपमहापौर अंकुर सिंह से वार्ड संख्या-17 की पार्षद नीतू शर्मा ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पार्षद नीतू शर्मा ने उन्हें उपमहापौर पद पर जीत की हार्दिक बधाई दी। उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पार्षद नीतू शर्मा ने आदित्यपुर नगर निगम के सर्वांगीण विकास के लिए उपमहापौर से सहयोग की अपेक्षा जताई। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर काम करना चाहिए। वहीं उपमहापौर अंकुर सिंह ने भी पार्षद नीतू शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सभी पार्षदों के साथ मिलकर काम किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.