पिथौरागढ़, मई 12 -- डीडीहाट। एसएसबी क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा के उपमहानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल ने एसएसबी 11वीं वाहिनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमहानिरीक्षक नौटियाल के वाहिनी में पहुंचने पर कमांडेट डॉ. अतुल कुमार राय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जवानों ने उन्हें सशस्त्र सलामी दी। निरीक्षण के दौरान नौटियाल ने कैम्पस की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता व रख-रखाव सहित विभिन्न शाखाओं व कार्यालयों की स्थिति व कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया। बाद में उप- महानिरीक्षक ने सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उप कमांडेंट जय प्रकाश कुमार, उप कमांडेंट संतोष लाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...