सिद्धार्थ, जून 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उपमहानिरीक्षक कारागार शैलेश कुमार मैत्रेय ने बुधवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। वहां पर मौजूद व्यवस्थाओं को देखा और संतुष्ट नजर आए। उपमहानिरीक्षक कारागार ने कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, बंदियों के आवास, चिकित्सीय सुविधाओं, भोजन व्यवस्था व सुधारात्मक एवं पुनर्वास कार्यक्रमों का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद जिला कारागार में उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि कारागार परिसर में स्वच्छता, अनुशासन एवं सुरक्षा व्यवस्था अत्यंत संतोषजनक है।बंदियों के कल्याण के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मेडिकल सुविधाओं, पौष्टिक भोजन व पुनर्वास संबंधी गतिविधियों की सराहना की। यह भी पढ़ें- अपर महानिरीक्षक कारागार ने सेंट्रल जेल का...