उपमहानिरीक्षक कारागार ने किया जिला कारागार का निरीक्षण
सोनभद्र, अगस्त 4 -- सलखन, हिंदुस्तान संवाद। उप महानिरीक्षक कारागार, वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी आईपीएस राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। करीब सवा दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान जेल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, भोजन की गुणवत्ता तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक ने महिला बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय, किशोर एवं पुरुष बैरकों का भी जायजा लिया। इसके साथ ही मुख्य प्रवेश द्वार पर लगाए गए फेंसिंग वायर तथा निर्माणाधीन उच्च सुरक्षा बैरक के कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने जेल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.