शामली, अगस्त 27 -- प्राचीन सिद्ध पीठ मंदिर भाकू वाला में चल रही श्री शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस भगवान शिव के अनन्य भक्त उपमन्यु के प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा व्यास चंचल शर्मा ने उपमन्यु की अटूट भक्ति और तपस्या का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को सच्ची श्रद्धा और समर्पण का संदेश दिया। कथा व्यास ने बताया कि उपमन्यु ने बाल्यावस्था से ही भगवान शिव की भक्ति को अपने जीवन का आधार बना लिया था। कठिन परिस्थितियों और अभावों के बावजूद उनकी श्रद्धा भगवान शिव के प्रति अडिग रही। उनकी कठोर तपस्या और निष्कपट भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें दर्शन देकर आशीर्वाद प्रदान किया। यह भी पढ़ें- शिव महापुराण कथा के अंतिम दिन गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष उन्होंने कहा कि उपमन्यु की कथा यह संदेश देती है कि सच्ची श्रद्धा के मार्ग में परिस्थितियां क...