बरेली, अप्रैल 2 -- नवाबगंज।उपमंडी स्थल में खोले गए गेहूं क्रय केंद्रों का बुधवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। क्षेत्रीय विष्णन अधिकारी को निर्देश दिए।बुधवार को एसडीएम उदित पवार ने उपमंडी स्थल में खोले गए 12 गेहूं क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें केन्द्रों पर केन्द्र प्रभारी मौजूद मिले। क्षेत्रीय विप्णन अधिकारी ने उन्हें बताया कि मौसम के कारण गेहूं की कटाई देर से शुरू हो रही है। चार पांच दिनों के अंदर केन्द्रों पर गेहूं की आवक शुरू हो जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...