चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट। जिले में विद्युत विभाग की ओर से कनेक्शनधारकों के घरों में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को लेकर लोगों को आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। उपभोग से कहीं कई गुना अधिक रीडिंग के साथ मनमानी बिजली आने पर लोग प्रदर्शन पर उतर आए है। बुधवार को सीतापुर कस्बे के कई मोहल्लों के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पहुंच नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम न्यायिक अरुण कुमार को सौंपा। सीतापुर कस्बा क्षेत्र के दिव्यांग विश्वविद्यालय के समीप रहने वाले जंगी कोटार्य, रमेश, कमलेश, सुमन, कैलशिया आदि ने अवगत कराया कि वह लोग मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते है। उनके घरों में बिजली की खपत नाममात्र है। वह लोग घरों में बल्ब के अलावा पंखे चलाते है। किसी के घर में फ्रिज, वाशिंग मशीन जैसा कोई उपकरण नहीं है। फिर भी स्मार्ट मीटर लगने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.