हाजीपुर, मई 18 -- हाजीपुर । संवाद सूत्र शहीद-ए- आजम भगत सिंह विचार मंच की ओर से अदलपुर हाजीपुर में बैकुंठ शुक्ल के 92वां शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिक समाजवाद पर वैचारिक गोष्ठी, कवि गोष्ठी एवं जन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता मंच संयोजक मनोज भूषण एवं संचालन डॉ. नंदू दास ने किया। यह भी पढ़ें- उपभोगतावादी संस्कृति के खिलाफ बैकुंठ शुक्ल आज भी प्रासंगिक कार्यक्रम में विचार-विमर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री दशई चौधरी ने कहा कि भूमंडलीकरण एवं बाजारवाद के दौर में उपभोक्तावादी संस्कृति के खिलाफ युवा पीढ़ी के बीच बैकुंठ शुक्ल आज भी प्रासंगिक हैं। वरिष्ठ शिक्षविद् एवं किरण मंडल के अध्यक्ष प्रो. दामोदर सिंह ने कहा कि आजादी के दीवाने को आज की युवापीढ़ी भूल रही है, भारत मां की सुरक्षा ...