गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। जनपद में स्मार्ट मीटर परेशानी बन गए हैं। उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाने की मांग कर रहे हैं।वहीं बहुत से उपभोक्ता स्मार्ट मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड कराने की मांग कर रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। शासन के आदेश पर जनपद में करीब सवा दो लाख स्मार्ट मीटर लग चुके हैं। इनमें से ज्यादातर प्रीपेड प्रणाली पर हैं। बैलेंस नेगेटिव होने पर बिजली कनेक्शन कट रहा है। इस कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। रिचार्ज कराने के दो से तीन घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो रही है। बिजली तुरंत न आने पर लोगों का गर्मी से बुरा हाल हो रहा है। यही कारण है कि ज्यादातर उपभोक्ता प्रीपेड मीटर को पोस्टपेड कराने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उपभोक्ता विद्युत विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, मगर उनकी सुनवा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.