सासाराम, अप्रैल 6 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। सभी विद्युत कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को उपभोक्ता शिकायत निवारण के लिए विशेष शिविर का आयोजन करने का निर्णय मुख्यालय स्तर पर लिया गया है। जिसके आलोक में सोमवार को विद्युत आपूर्ति अंचल सासाराम अंतर्गत सभी अवर प्रमंडल व प्रशाखा कार्यालयों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राप्त 24 शिकायतों का 72 घंटे के भीतर समाधान का निर्देश दिया गया। वहीं कुछ का शिविर में ही निराकरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...