रुडकी, जनवरी 30 -- हरिद्वार औद्योगिक क्षेत्र की ओर से शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड धनौरी परिसर में आयोजित उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में 19 उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से अधिकतर का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। उपभोक्ताओं ने खराब बिजली मीटर, गलत मीटर रीडिंग से अधिक बिल आने, बिजली लाइनों में तकनीकी खामियां, कम वोल्टेज और जर्जर तारों की समस्या जैसी शिकायतें रखीं। कई उपभोक्ताओं ने लंबित समस्याएं भी रखीं। अधिकारियों ने मौके पर ही अधिकतर शिकायतों का समाधान किया। बाकी में शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को मीटर जांच, बिल सुधार और लाइन मरम्मत से जुड़े मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.