भभुआ, अप्रैल 6 -- बिजली बिल एवं विद्युत आपूर्ति की शिकायतों की हुई सुनवाई शिविर में लिए गए शेष आवेदनों का 72 घंटों में होगा निष्पादन भभुआ, नगर संवाददाता। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा सोमवार को विशेष शिविर लगाया गया। विद्युत कार्यपालक अभियंता ई. शशिकांत कुमार ने बताया कि शिविर में बिजली बिल से संबंधित त्रुटियों एवं समस्याओं का समाधान, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं मसलन झुका हुआ पोल, ढीले तार, कम वोल्टेज एवं खराब ट्रांसफार्मर की शिकायतों का त्वरित निवारण, नए विद्युत कनेक्शन एवं नाम परिवर्तन के लिए आवेदन की सुविधा, स्मार्ट प्रीपेड मीटर से संबंधित शिकायतों का समाधान, कृषि कनेक्शन के लिए आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तथा पीएम सूर्य घर योजना अंतर्गत आवेदन एवं मार्गदर्शन सहित...