इटावा औरैया, मार्च 16 -- अधिशासी अभियंता हनुमान प्रसाद मिश्र ने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं के आवास या कार्यालय पर स्मार्ट मीटर लग चुके हैं वे यूपीपीसीएल स्मार्ट एप को डाउनलोड कर लें। उन्हें अब बिजली से संबंधित सभी जानकारी अब इसी एप पर मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया है कि शहरी क्षेत्र में अभी लगभग 16000 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं और इनमें से लगभग 10000 स्मार्ट मीटर प्रीपेड मीटर में कन्वर्ट हो चुके हैं। इनकी रीडिंग लेने के लिए मीटर रीडर नहीं आएगा। इसकी पूरी जानकारी इसी एप पर उपभोक्ता के मोबाइल पर मिलेगी और बिल भी यही जमा करना पड़ेगा। इसके साथ ही बैलेंस बनाकर भी रखना पड़ेगा। बैलेंस खत्म होने पर पावर कट हो जाएगी और दोबारा रिचार्ज करने पर बिजली आएगी। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का काम तेजी से चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.