लखनऊ, अप्रैल 18 -- स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता को लेकर उठते सवालों के बीच शनिवार को उपभोक्ताओं ने भी स्मार्ट मीटरों के तेज चलने की शिकायत दर्ज करवाई है। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के वेबिनार में जुड़े प्रदेश भर के कई उपभोक्ताओं ने सिलसिलेवार दिक्कतें बताईं।मुजफ्फरनगर से आबाद ने बताया कि उनका 600 रुपये का पॉजिटिव बैलेंस एक रात में ही 1200 रुपये नेगेटिव हो गया। फिरोजाबाद के प्रवीण कुमार ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल 400-500 रुपये के बीच आता था, जो स्मार्ट मीटर के बाद बढ़कर 1000-1200 रुपये हो गया है। गाजियाबाद के किशोर कुमार ने बिना उनकी सहमति के मीटर प्रीपेड करने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- सीएम योगी की सख्ती के बाद स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर ऐक्शन में UPPCL, जांच के लिए बनाई कमेटी लखनऊ के अमरीश वर्मा ने बताया कि उनका पोस्टपेड कनेक्शन है...