बुलंदशहर, फरवरी 3 -- बिजली बिल राहत योजना के तहत विद्युत विभाग ने तहसील परिसर में शिविर लगाकर उपभोक्ताओं को योजना द्वारा बिल मे दी जा रही छूट के बारे मे जानकारी दी। मंगलवार को विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिल राहत योजना शिविर अधिशासी अभियंता एसके मिश्रा के निर्देशन में संपन्न किया गया। उन्होंने शिविर मे उपभोक्ताओं से योजना का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बिजली बिल मे शत प्रतिशत ब्याज माफी के साथ मूलधन मे भी भारी छूट देने के लिए बिजली बिल राहत योजना चलाई है। जिसका प्रथम व द्वितीय चरण 31 जनवरी को समाप्त हो गया है। योजना से वंचित उपभोक्ताओं को सुविधा के लिए विभाग ने 1-28 फरवरी तक तृतीय चरण की शुरुआत की है। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता को 2 हजार रूपये पंजीकरण के रूप मे जमा करने होंगे। पंजीकरण के बाद बिल मे 25 प्रतिशत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.