दुमका, अप्रैल 28 -- सिदो कान्हू उच्च विद्यालय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ), रांची द्वारा शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं उपभोक्ता फोरम से संबंधित मामलों के निपटान हेतु एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'निधि आपके निकट 2.0' जिला संपर्क पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर ईपीएफओ विभाग से आए अकाउंट ऑफिसर (ए०ओ०) अभिमन्यु कुमार सिन्हा एवं सोशल सिक्योरिटी असिस्टेंट (एस०एस०ए०) अमर कुमार ने उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों को ईपीएफ से संबंधित सुधार, पेंशन व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्होंने शिक्षकों एवं कर्मचारियों की पीएफ से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का समाधान भी किया। यह भी पढ़ें- निष्क्रिय खातों की पहचान व विवादों का हुआ निपटान कार्यक्रम के अंत में दोनों...