कन्नौज, मार्च 9 -- कन्नौज। उपभोक्ता फोरम में नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने वाले जालसाजी को कोतवाली पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव तार मऊगड़ी निवासी श्याम बाबू पुत्र छोटेलाल ने 4 नवंबर 2025 को कोतवाली में ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। श्याम बाबू के मुताबिक उपभोक्ता फोरम में चपरासी के पद पर संविदा कर्मी अनुज कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी गांव मधुपुर ने विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख की रिश्वत मांगी थी। श्याम बाबू ने साल 2020 में अपनी दोनों पुत्री की उपभोक्ता फोरम में नौकरी लगवाने के लिए अनुज कुमार को पांच लाख नगद दिए थे। यह लगातार झांसा देता रहा और 3 साल बाद उसने एक पुत्री को फर्जी नियुक्ति पत्र देते हुए कन्नौज उपभोक्ता फोरम में ज्वाइन करने को कह...