गुमला, अप्रैल 30 -- गुमला। बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग परिसर में बुधवार को शीतल पनशाला की शुरुआत की गई। आयोग के अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने न्यायालय परिसर स्थित बरामदे में इसका उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में उपभोक्ता फोरम आने वाले अधिवक्ताओं और उपभोक्ताओं को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। पनशाला में घड़े का शीतल पानी उपलब्ध कराया गया है। साथ ही गुड़ और चने की भी व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष ने कर्मियों को निर्देश दिया कि यहां पानी, गुड़ और चने की कमी नहीं होनी चाहिए।मौके यह भी पढ़ें- राहगीरों को पेठा खिलाकर पिलाया गया शीतल जल पर आयोग के सदस्य, अधिवक्ता नागेंद्र मोहन प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश कुमार वर्मा, शशि रंजन अखौरी, संदीप श्रीवास्तव, बलदेव प्रसाद शर्मा, मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.