बरेली, मई 3 -- जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग प्रथम ने लाल चंद्र बनाम अमित ट्रेडर्स के मामले में 29.26 लाख रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं। शनिवार को संग्रह अमीन ने आरसी रिसिव कराई। आयोग में दायर वाद लाल चन्द्र बनाम अमित ट्रेडर्स में बकाया धनराशि की वसूली राजस्व के रूप में कराने के निर्देश दिए गए हैं। आयोग के आदेश के अनुसार फर्म से ब्याज सहित कुल 29,26,950 रुपये की वसूली की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि देनदार की चल-अचल संपत्ति से भी वसूली की जा सकती है। इस आदेश के बाद शनिवार को संग्रह अमीन प्रेमराज ने संबंधित फर्म के संचालक को आरसी प्राप्त कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.