धनबाद, मार्च 19 -- उपभोक्ता फोरम ने लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए धनबाद के अंचल अधिकारी (सीओ) रामप्रवेश कुमार का वेतन रोकने का आदेश जारी किया है। यह आदेश उस समय दिया गया जब फोरम की ओर से दो बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद सीओ कार्यालय से मांगी गई रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं की गई। फोरम ने डीसी आदित्य रंजन को वेतन रोकने संबंधित कार्यवाई करने को कहा है। इसी एक प्रति सीओ रामप्रवेश कुमार को भी सौंपी गई है। दरअसल, उपभोक्ता फोरम में लंबित एक शिकायतवाद की सुनवाई के दौरान फोरम ने संबंधित जमीन के कागजात और उसकी स्थिति के बारे में धनबाद सीओ से रिपोर्ट मांगी थी। फोरम से यह स्पष्ट करने को कहा था कि शिकायत में उल्लेखित जमीन रैयती है या गैर आबाद। लेकिन निर्धारित समय के भीतर कोई जवाब नहीं मिलने के कारण शिकायवाद लंबित रह गया और सुनवाई आगे नहीं बढ़ सकी। उपभोक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.