कन्नौज, फरवरी 2 -- कन्नौज। उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, एटा के अध्यक्ष योगेंद्र राम गुप्ता को कन्नौज जिले के उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आयोग में लंबित मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को समयबद्ध, पारदर्शी और न्यायसंगत निर्णय उपलब्ध कराना आयोग का मूल उद्देश्य है, जिसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष योगेंद्र राम गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता हितों की रक्षा के लिए आयोग की भूमिका बेहद अहम है। लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण से न केवल उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी, बल्कि न्याय प्रणाली पर आमजन का विश्वास भी मजबूत होगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मामलों की सुनवाई में अनावश्यक विलंब न हो और स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.