धनबाद, अप्रैल 6 -- बीसीसीएल की ओर से ई-नीलामी उपभोक्ताओं के लिए छह अप्रैल को कम्युनिटी हॉल, कोयला नगर में बिडर्स मीट का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक उन सफल बोलीदाताओं (बिडर्स) के लिए आयोजित की जा रही है, जिन्होंने सीआईएल एसडब्ल्यूएमए ई-नीलामी के अंतर्गत 18 मार्च से 2 अप्रैल तक विभिन्न तिथियों के दौरान आयोजित ई-ऑक्शन में कोयला बुक किया है। साथ ही 7 अप्रैल को प्रस्तावित नीलामी के प्रतिभागियों को भी इसमें शामिल होने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसे उपभोक्ता/ग्राहकों के लिए प्रोत्साहन नीति के रूप में देखा जा रहा है। बिडर्स मीट में विशेष रूप से कैश बैक डिस्काउंट योजना (वास्तविक उठाव के आधार पर) के अंतर्गत सफल बोलीदाताओं के लिए किया जा रहा है। बैठक का मुख्य उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण कोयले के सुगम एवं समयबद्ध उठाव को सुनिश्चित करना है ताकि बुक क...