सीतामढ़ी, फरवरी 8 -- सीतामढ़ी। न्यू डुमरा पावर सब स्टेशन से 11 केवी समाहरणालय-लगमा-मिश्रौलिया को जाने वाली फीडर इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए डेडीकेटेड फीडर के निर्माण कार्य को लेकर रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के अभियंता अविनाश कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उक्त फीडर से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसके साथ ही शांति नगर पावर सब स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर संख्या-3 के प्रोटेक्शन ब्रेकर लगाए जाने के कारण भी आवश्यक शटडाउन लिया जा रहा है। अभियंता ने बताया कि इस अवधि में 11 केवी राजोपट्टी,औद्योगिक क्षेत्र फीडर, 11 केवी रीगा फीडर और 11 केवी शांति नगर फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित समय तक कार्य पूर्ण होने के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.