उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
पटना, जून 12 -- भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) पटना शाखा कार्यालय की ओर से शुक्रवार को दुर्गावती कैमूर स्थित एक होटल में उपभोक्ता एवं ज्वेलर्स जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 65 प्रतिभागी शामिल हुए। इस दौरान बीआईएस उप निदेशक (वैज्ञानिक-सी) हिमांशु कुमार ने बीआईएस की विभिन्न योजनाओं, ज्वेलर्स के लिए बीआईएस पंजीकरण की प्रक्रिया आदि पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का स्वागत भाषण एवं संचालन एसपीओ प्रशांत तिवारी ने किया। कैमूर स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की। यह भी पढ़ें- उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.