उपभोक्ता को न्याय दिलाने में सक्षम है संरक्षण परिषद
बस्ती, अप्रैल 7 -- बस्ती, निज संवाददाता। न्यायाधीश उपभोक्ता परिषद अमरजीत वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के कार्यकारिणी की बैठक हुई। अध्यक्ष अमरजीत कहा कि उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखना ही परिषद का मुख्य उद्देश्य है। न्यायिक हित में प्रत्येक नागरिक जिम्मेदारी से प्रमाणिक गुणवत्तापूर्ण वस्तुओं का उपभोग करें। वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें। शासन स्तर पर स्थापित जिले का यह न्यायपीठ उपभोक्ताओं के लिए सरलतापूर्वक न्याय दिलाने में सक्षम है। कार्यकारिणी में सम्मिलित विभागीय अधिकारीगण, स्वयं सेवी संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आपसी समन्वय से उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने हेतु तत्परता से कार्य करें। उपभोक्ता संरक्षण परिषद अध्यक्ष ने यह भी कहा कि जनपद स्तर पर जिला प्रशासन उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.