उपभोक्ता को गारंटी पेपर नहीं मिला
सिद्धार्थ, सितम्बर 17 -- ककरहवा। भारत सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में वेंडरों द्वारा मनमानी किए जाने का आरोप लगाया गया है। उपभोक्ताओं को वेंडरों द्वारा जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्र ने उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर की है।दुल्हा शुमाली गांव निवासी अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्र का आरोप है कि क्षेत्र में योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने वाले कई उपभोक्ताओं को वेंडरों की ओर से न तो रसीद दी जा रही है और न ही योजना से संबंधित आवश्यक कागजात उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं को योजना की पूरी प्रक्रिया और उनके अधिकारों की जानकारी भी नहीं दी जाती है। वेंडरों को उपभोक्ताओं को गारंटी पेपर और एग्रीमेंट सहित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.