उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति की अनूठी पहल, महिलाओं को मिला हुनर और सम्मान
हाथरस, जून 23 -- हाथरस। महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति, महात्मा गाँधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में भव्य प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निःशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण शिविर की प्रशिक्षार्थी महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद शिल्पा हस्तकला प्रशिक्षण संस्थान, मुरसान गेट के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण शिविर की प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। मुख्य अतिथि एवं समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिसोदिया ने कहा कि महिलाएं आज केवल परिवार की जिम्मेदारियां ही नहीं निभा रहीं। यह भी पढ़ें- 100 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.