अमरोहा, मार्च 26 -- अमरोहा। गैस की बुकिंग करने में उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने व्हाट्सएप नंबर जारी किए है। डीएसओ रीना कुमारी ने बताया कि उपभोक्ता सार्वजनिक क्षेत्र की इन तीनों गैस कंपनियों के नंबरों पर कॉल या मैसेज करके, मिस कॉल के माध्यम से या वाट्सएप पर भी अपना सिलेंडर बुक कर सकते हैं। इंडेन गैस उपभोक्ता 7718955555पर कॉल या मैसेज करें। 7588888824 पर व्हाट्सएप मैसेज या 8454955555 पर मिस्ड कॉल से भी गैस बुक कर सकते है। भारत गैस उपभोक्ता 7715012345 और 7718012345 पर कॉल या मैसेज और 1800224344 पर वाट्सएप मैसेज करें। एचपी गैस उपभोक्ता अपना सिलेंडर बुक करने के लिए 9222201122 पर व्हाट्सएप मैसेज करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...