उपभोक्ता अधिकारों की दी जानकारी
हमीरपुर, सितम्बर 1 -- भरुआ सुमेरपुर। भारती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। पीएलवी गणेश सिंह ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम-2019 के तहत उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने खरीदारी के समय रसीद लेने, गुणवत्ता, मात्रा, कीमत व एक्सपायरी की जांच करने की सलाह दी। साथ ही धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1800-11-4000 और 1915 पर शिकायत करने की जानकारी दी। इस दौरान 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पोस्टर व पंपलेट वितरित किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.