सहारनपुर, जून 11 -- सहारनपुर। जिला उपभोक्ता आयोग ने एसी में कम कूलिंग और बार-बार शिकायत पर भी समस्या का समाधान नहीं करने को, कंपनी की सेवा में कमी मानते हुए, ग्राहक की संतुष्टि का प्रमाण देने का महत्वपूर्ण आदेश दिया है। आयोग ने कंपनी को पानी ट्रे व कैबिनेट आदि नई लगाकर, एसी पूरी तरह ठीक करने तथा सात दिन के भीतर परिवादी की संतुष्टि का प्रमाण आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। साथ में 20 हजार मानसिक आर्थिक खर्च के तौर पर देने के आदेश भी दिए हैं। कुम्हारहेड़ा निवासी सैयद रिहान ने अक्टूबर 2021 में 60500 रुपये में डैकिन कंपनी का एयर कंडीशनर खरीदा था। आरोप है कि खरीद के कुछ समय बाद ही एसी की कूलिंग कम हो गई। शिकायत के बाद कंपनी के तकनीकी कर्मचारियों ने निरीक्षण किया, जिसमें कूलिंग कॉइल, एसी ट्रे और कैबिनेट में खराबी सामने आई। कॉइल बदल...