बस्ती, मार्च 14 -- बस्ती। पंजाब नेशनल बैंक के अयोध्या मंडल के मंडल प्रमुख अवधेश कुमार तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि धोखाधड़ी में नामजद व्यक्ति उनके बैंक का कर्मचारी नहीं है। वह पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। स्थानीय निवासी होने के कारण वह आम जनता को गुमराह करने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि कोतवाली टांडा, जिला अंबेडकरनगर में जिस व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज है, वह बैंक का कर्मचारी कभी नहीं रहा है। पीएनबी मेटलाइफ एक संयुक्त उद्यम जीवन बीमा कंपनी है। बीमा पॉलिसी से संबंधित सभी प्रस्ताव, सहमति, दस्तावेजीकरण एवं कार्यवाई संबंधित व्यक्ति एवं बीमा कंपनी के मध्य होती है, न की बैंक की ओर से। उक्त प्रकरण में बैंक जांच एजेंसियों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रहा है। अंबेडकरनगर में पीएनबी मेटलाइफ में कार्यरत एक व्यक...