उपभोक्ताओं से अभद्रता पर घिरे एसडीओ, विधायक ने एमडी को भेजा पत्र
बाराबंकी, मई 16 -- फतेहपुर। बिजली समस्याओं के प्रति लापरवाही व उपभोक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप से घिरे विद्युत वितरण उपकेंद्र फतेहपुर में तैनात एसडीओ मनोज यादव के विरुद्ध विधायक साकेन्द्र वर्मा के तेवर तीखे हो गए हैं। जनता की लगातार शिकायतों को देखते हुए प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम तथा डीएम को पत्र भेज कर विधायक साकेन्द्र ने एसडीओ के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की बात कही है। विधायक ने भेजा पत्र: 11 मई को भेजे गए पत्र में विधायक ने बताया कि उप खंड अधिकारी मनोज यादव की कार्यशैली सरकार की मंशा के पूरी तरह विपरीत है। उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार व गाली गलौज कर वह सरकार बदलने की धमकी देते हैं। कई बार खुद विधायक के अलावा अधिशासी अभियंता व अधीक्षण अभियंता उन्हें कार्य व्यवहार में परिवर्तन लाने की सख्त हिदायत दे चुके हैं। लेकिन बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.