अलीगढ़, मई 3 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। क्रांतिकारी किसान यूनियन की जिला कमेटी की बैठक रविवार को राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि स्मार्ट मीटर के विरोध में आंदोलन कर रहे बिजली उपभोक्ताओं का पूर्ण समर्थन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष अशोक नगोला ने की। संचालन युवा अध्यक्ष पुष्पेंद्र चौधरी ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि गरीब और आम उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर का बहिष्कार करने पर उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करना आंदोलन को दबाने की साजिश है, जिसकी यूनियन कड़ी निंदा करती है। यूनियन ने मांग उठाई कि बेकसूर उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने से पहले बिजली विभाग उन अधिकारियों और स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीमों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे, जिन्होंने उपभोक्ताओं की बिना सहमति के जबरन मीटर लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.