नई दिल्ली, मार्च 30 -- केंद्र सरकार घरेलू उपभोक्ताओं और सीएनजी परिवहन के लिए 100 फीसदी प्राकृतिक गैस उपलब्ध करा रही। रविवार को 95 फीसदी एलपीजी की बुकिंग ऑनलाइन की गई। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए ये जानकारी दी। सुजाता शर्मा ने बताया देश के पास वर्तमान मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त ईंधन भंडार है। एलपीजी की स्थिति पर उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी वितरक के पास गैस की कमी नहीं है। हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है। खुदरा केंद्र सामान्य रूप से संचालित हो रहे। कुछ जगह घबराहट में खरीदारी की रिपोर्ट आई है लेकिन देश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार है। उन्होंने लोगों से सिर्फ आवश्यकता के अनुसार ईंधन खरीदने की अपील की ...