उपभोक्ताओं को 10 से मिलेगा मुफ्त खाद्यान्न
प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 9 -- प्रतापगढ़। अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को 10 सितम्बर से 25 सितम्बर तक मुफ्त खाद्यान्न का वितरण उचित दर विक्रेताओं के माध्यम से किया जाएगा। प्रभारी जिला पूर्ति अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि अन्त्योदय कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा के अनुसार 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल, पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट दो किग्रा गेहूं और तीन किग्रा फोर्टिफाइड चावल वितरित किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक उपभोक्ता सम्बंधित उचित दर विक्रेता से मुफ्त खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- कल से होगा कोटे पर राशन का वितरण यह भी पढ़ें- 10 सितंबर से शुरू होगा राशन वितरण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.