उपभोक्ताओं को हाउस टैक्स के साथ जलकर व जल मूल्य का भी बिल मिलेगा
अलीगढ़, जुलाई 1 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नगर निगम ने जलकर व जल मूल्य में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब करदाताओं को संपत्तिकर के बिल के साथ जलकर व जल मूल्य का बिल भी साथ में मिलेगा। अभी तक जलकर व जल मूल्य का बिल अलग से जारी होता था। जिसको वसूलने में कठिनाई होती थी। इसी को लेकर नगर निगम ने हाउस टैक्स, जल मूल्य व जलकर को एक में समायोजित कर दिया। यूपी में पहला नगर निगम है, जिसने यह प्रयोग किया है। एक साथ तीनों बिल जमा कर सकेंगे। अलग-अलग समय पर बिल मिलने व जमा करने की झंझट समाप्त हो जाएगी。
नई व्यवस्था की जानकारी नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नई व्यवस्था को लेकर मंगलवार को कल्याण सिंह हैबिटेट सेंटर में बैठक की। कहा कि संपत्ति कर के साथ जलमूल्य/जलकर उपभोक्ताओं को घर बैठे नगर निगम के एक ही बिल के जरिये भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.