पिथौरागढ़, मार्च 28 -- पिथौरागढ़ में कुजौली की पार्षद पुष्पा उप्रेती ने जिला पूर्ति अधिकारी को पत्र देकर सिलेंडर वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई है। शनिवार को पार्षद पुष्पा ने बताया कि वार्ड में गैस आवंटन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। गैस लेने के लिए अन्य जगहों से लोग पहुंच जा रहे हैं स्थानीय लोगों को सिलेंडर ही नहीं मिल रहा है। गैस वितरण करने के लिए एक तिथि निर्धारित की जाए जिससे लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने एसएमएस के माध्यम से गैस वितरण की सूचना,खुले स्थान पर गैस वितरण करने की मांग उठाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...