पटना, मार्च 7 -- कांग्रेस के वरीय नेता पूर्व एमएलसी प्रेमचंद मिश्रा ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की एनडीए सरकार आम जनता और गृहिणियों को महंगाई की आग में झोंक रही है। इससे जनता की जेब पर बोझ बढ़ेगा। रसोई पर इसका सीधा असर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वैश्विक संकट के नाम पर दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन जब कच्चे तेल का दाम घटता है तो उपभोक्ताओं को इसका लाभ नहीं मिलता है। आम जनता पहले से महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। इसलिए केन्द्र और राज्य सरकार अविलंब टैक्स की दर को कम करके आम उपभोक्ताओं को राहत दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.