खगडि़या, अप्रैल 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति व्यवस्था और उपभोक्ता सुविधाओं को लेकर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी सचिव प्रणव कुमार ने समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान प्रभारी सचिव ने निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को बुकिंग के पश्चात निर्धारित समय सीमा में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। लंबित ऑर्डरों के शीघ्र निष्पादन और बैकलॉग समाप्त करने को लेकर भी निर्देश दिए। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की आपूर्ति समस्या उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उन्होंने घरेलू गैस के उपयोग की नियमित निगरानी और आवश्यक जांच करने के निर्देश दिए। जिससे वितरण प्रणाली पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रहे। उपभोक्ता शिकायतों के निपटारे को प्रभावी बनाने के लिए कंट्रोल रूम की सक्रियता बढ़ाने और प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने पर विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.