बलरामपुर, अप्रैल 2 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। नए वित्तीय सत्र 2026 से पूरे जिले में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। बिजली विभाग इस योजना को युद्ध स्तर पर लागू कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को न केवल पारदर्शी और सटीक बिलिंग मिलेगी, बल्कि उन्हें बिजली बिल में 2 प्रतिशत तक की छूट का भी लाभ मिलेगा।विभाग की ओर से घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। वर्ष 2026 के दौरान जिले में लगभग तीन लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक करीब 35 हजार मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें बलरामपुर डिवीजन में 21,449 और तुलसीपुर डिवीजन में 13,341 मीटर शामिल हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर लागू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.