कुशीनगर, अप्रैल 20 -- पडरौना, निज संवाददाता।जिले में रसोई गैस की किल्लत एक बार फिर गहराती नजर आ रही है। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को कई-कई दिनों तक गैस एजेंसियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग के 15 से 20 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग के बाद उन्हें डिलिवरी का मैसेज तो मिल जाता है, लेकिन सिलेंडर उनके घर तक नहीं पहुंचता। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। वहीं, कई क्षेत्रों में कालाबाजारी के आरोप भी सामने आ रहे हैं। उपभोक्ता बृजकिशोर तिवारी, दिलीप, मनोज चौरसिया, चंदन मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, दीपक पाठक, राकेश शर्मा, आदित्य प्रजापति आदि का आरोप है कि घरेलू सिलेंडर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.