पलामू, मार्च 9 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू के उपभोक्ताओं को समय से गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ गई है। ऑनलाइन बुकिंग के एक सप्ताह बाद गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को मिल पा रहा है। गैस सिलेंडर समय से नहीं मिलने के सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलना पड़ रहा है। जिन घरों में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है वैसे घरों का रूटिंग भी बिगड़ गया है। डोर स्टेप डिलिवरी नहीं की जा रही है। गैस सिलेंडर के दाम भी 60 रुपया बढ़ गया है। बावजूद इसके परेशानी दूर नहीं हो रही है। एलपीजी गैस के अधिकृत विक्रेता स्वर्ण इंटरप्राइजेज के प्रबंधक मानिक चौबे ने बताया कि जितना गैस सिलेंडर उपलब्ध होना चाहिए था वह प्लांट से उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इस कारण सीमित मात्रा में गैस सिलेंडर उपलब्ध हो पा रहा है। ईरान युद्ध के कारण पेट्रोलियम चीजों में थोडा किल्लत हो गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.