गाजीपुर, फरवरी 16 -- गाजीपुर। बिजली वितरण खंड जंगीपुर, के उपकेंद्र महराजगंज क्षेत्र में बिजली बिल राहत योजना को लेकर विशेष जागरूकता और राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने डोर-टू-डोर जाकर उपभोक्ताओं को योजना की जानकारी दी और नोटिस- पम्पलेट वितरित किए। अभियान का उद्देश्य बकाया विद्युत बिलों के भुगतान में उपभोक्ताओं को छूट का लाभ दिलाना और राजस्व वसूली को बढ़ाना है। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि वे योजना के तहत मिलने वाली छूट का अधिकतम लाभ उठाते हुए समय से अपना बकाया जमा करें। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू है, इसलिए उपभोक्ता विलंब न करें। विभाग ने स्पष्ट किया कि समय पर बिल भुगतान से न केवल अतिरिक्त अधिभार से राहत मिलेगी, बल्कि विद्युत आपूर्ति भी सुचारु बनी रहेगी।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.