गाजीपुर, मार्च 13 -- गाजीपुर, संवाददाता। बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और त्वरित सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेई संगठन शाखा गाजीपुर ने अंधऊ स्थित संगठन भवन कार्यालय में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेई संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष जीबी पटेल और विशिष्ट अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष आरएस कुशवाहा ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवा देना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसके लिए तकनीकी दक्षता, समयबद्ध कार्य प्रणाली और पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को कार्य के प्रति अधिक जिम्मेदारी और समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करने और विभागीय कार्यों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.