उपभोक्ताओं के हितों से किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं
पूर्णिया, जुलाई 20 -- पूर्णिया। पूर्णिया जिले में सोमवार को कुल 7443 एलपीजी गैस सिलिंडर का वितरण किया गया। जिला पदाधिकारी के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में जिला अंतर्गत गैस वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी संबंधित अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित गैस एजेंसियों को दिया गया है। ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार कि परेशानी उत्पन्न नहीं हो। जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवि शंकर उरांव के अनुसार कुल 8352 गैस उपभोक्ताओं द्वारा डिमांड किया गया। संबंधित एजेंसियों द्वारा नियमानुसार जिले में कुल 7443 एलपीजी गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को वितरित किया गया है। जबकि अभी भी एजेंसियों के पास कुल 11798 गैस सिलेंडर स्टॉक में उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उपभोक्ताओं के हितों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.