हाथरस, अप्रैल 9 -- हाथरस। बिजली विभाग का स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए सिरदर्द बन गया है। बिल जमा होने के बाद उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो रही है। बिजली गुल हेाने के कारण लोग सबस्टेशन से लेकर कार्यालय तक के चक्कर काट रहे हैं। कार्यालयों में अधिकारियों की मौजूदगी न होने के कारण मुशिकलों का सामना करना पड़ रहा है। विभाग की कार्य प्रणाली से जिले के उपभोक्ताओं में गुस्सा है। बिजली विभाग के द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जिलेभर में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। अब तक एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाने का काम हो चुका है। एक लाख 23 हजार उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर पोस्टपेड हो गए हैं। अधिकाशं उपभोक्ताओं के सामाने यह परेशानी आ रही है। उनको बिल से संबधित कोई मैसेज नहीं मिल रहा है। उनका बेलेंस खत्म होने पर बिजली गुल हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.