बक्सर, अप्रैल 27 -- लाभ होगा 29 को सिविल लाइंस स्थित दुर्गा टाकिज के पास शिविर 18 नए आवेदन मिले प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के लिए फोटो संख्या 15 कैप्शन- सोमवार को मुनीम चौक के पास पीएम सूर्य मुफ्त योजना के तहत आयोजित कैंप में भाग लेते लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकार के सात निश्चय-3 यानी सबका सम्मान जीवन आसान अंतर्गत उपभोक्ताओं के शिकायत निवारण के लिए बिजली कंपनी की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को अलग-अलग जगहों पर लगे शिविरों में कुल 54 आवेदन मिले। इनमें से बिजली कंपनी के अधिकारियों द्वारा 17 आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया गया। कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं की ओर से आवेदन देकर समस्याओं का निदान कराया जा रहा है। उन्होंने जिले के बिजली उपभोक्ताओं से अपील किया कि सप्ताह में सोमवा...